Monday, April 30, 2012

Tu Hai Mera Prem Devtaa

Movie: Kalpana
Singer(s): Mohd. Rafi, Manna Dey


तू है मेरा प्रेम देवता 
तू है मेरा प्रेम देवता
इन चरणों की दासी हूँ मैं
मन की प्यास बुझाने आयी
मन की प्यास बुझाने आयी
अंतर घट तक प्यासी हूँ मैं
तू है मेरा प्रेम देवता


१.
मैं गोरी तू कान्त हमारा
मैं गंगा तू मेरा किनारा
मैं गोरी तू कान्त हमारा आ...
मैं गोरी तू कान्त हमारा
मैं गंगा तू मेरा किनारा

अंग लगाओ प्यास बुझाओ
अंग लगाओ प्यास बुझाओ
नदिया होकर प्यासी हूँ मैं

मन की प्यास बुझाने आई
मन की प्यास बुझाने आई
अंतर घट तक प्यासी हूँ मैं
तू है मेरा प्रेम देवता


२.
डम डम डम डम डमरू बाजे
मैं नाचूँ शंकर के आगे
डम डम डम डम डमरू बाजे
आ....
डम डम डम डम डमरू बाजे
मैं नाचूँ शंकर के आगे

होके रहेगी जीत उसी की
जिसकी कला से शंकर जागे
मन की प्यास बुझाने आई
मन की प्यास बुझाने आई
अंतर घट तक प्यासी हूँ मैं
तू है मेरा प्रेम देवता

Aaya Sawan Jhoom Ke

Movie: Aaya Sawan Jhoom Ke
Year: 1969
Singer(s): Lata Mangeshkar, Mohd. Rafi
Music Director: Laxmikant Pyarelal
Lyrics: Anand Bakshi


बदरा हो...
बदरा छाए के झूले पड़ गए हाय 
के मेले लग गए मच गयी धूम रे
के आया सावन
ओ .... झूम के
के आया सावन झूम के

बदरा हो...
बदरा छाये के झूमे पर्वत हाय
रे कजरारी बदरिया को चूम के
के आया सावन
ओ...झूम के
के आया सावन झूम के


१.
काहे सामने सबके बालमवा तू छेड़े जालमवा
काहे फेके नज़र की डोरी तू लुक-छुप के गोरी

कजरा हो ...
कजरा हाय रे बैरी बिखरा जाए रे मेरा
कजरा की मच गयी धूम रे
के आया सावन झूम के 
के आया सावन झूम के

२.
तेरे सेहरे की है ये लड़ियाँ की सावन की झड़ियां
ये है मस्त घटाओं की टोली की तेरी है डोली

धड़का जाये
धड़का जाए रे मेरा मनवा हाय
साजनवा के मच गयी धूम रे
के आया सावन...

Sar Par Topi Laal

Movie: Tumsa Nahi Dekha
Year: 1957
Singer(s): Asha Bhosle, Mohd. Rafi
Music Director: O.P. Nayyar


सर पर टोपी लाल हाथ में रेशम दा रुमाल,
हो, तेरा क्या कहना

गोरे गोरे गाल, गाल पे उलझे उलझे बाल,
हो, तेरा क्या कहना


१.
मेरा दिल तो जान-ए-जान,
चुराके चली कहाँ,
नशे में भरी भरी

चुराऊं मैं दिल तेरा, 
जिगर भी नहीं मेरा,
उमर भी नहीं मेरी 

बहकी बहकी चाल, हाय, लचके जैसे बाल,
हो, तेरा क्या कहना

सर पर टोपी लाल...


२.
हो...ये क्यों दिल पे हाथ है
वो क्या ऐसी बात है
हमें भी बताइये

भला इतनी दूर से
कहूं क्या हुज़ूर से
ज़रा पास आइये

हो हो के बेहाल बालमा,
ये सतरंगी चाल,
हो, तेरा क्या कहना

गोरे गोरे गाल...


३.
तमन्ना थी कम-से-कम,
कोई फूल बनके हम,
तेरी ज़ुल्फ़ चूमते.

रही आरज़ू सनम,
तेरा रूप लेके हम,
शराबी से झूमते.

बहकी बहकी चाल, हाय
लचके जैसे बाल,
हो, तेरा क्या कहना.


सर पर टोपी...

Awaaz Deke Humein Tum Bulao

Movie: Professor
Year: 1962
Singer(s): Lata Mangeshkar, Mohd. Rafi
Music Director: Shankar Jaikishan
Lyrics: Hasrat Jaipuri


आवाज़ देके हमें तुम बुलाओ
मोहब्बत में इतना न हमको सताओ


१.
अभी तो मेरी ज़िंदगी है परेशान
कहीं मर के हो ख़ाक भी न परेशान
दीये की तरह से न हम को जलाओ,
मोहब्बत में इतना न हम को सताओ

२.
मैं साँसों के हर तार में छुप रहा हूँ
मैं धड़कन के हर राग में बस रहा हूँ
ज़रा दिल की जानिब निगाहें झुकाओ
मोहब्बत में इतना न हम को सताओ

३.
न होंगे अगर हम तो रोते रहोगे
सदा दिल का दामन भिगोते रहोगे
जो तुम पर मिटा हो उसे ना मिटाओ
मोहब्बत में इतना न हम को सताओ

आवाज़ दे के हमें तुम बुलाओ
मोहब्बत में इतना न हम को सताओ

Saaz Ho Tum Awaaz Hoon Main

Movie: Sur Aur Awaaz
Singer: Mohd. Rafi

साज़ हो तुम आवाज़ हूँ मैं, 
तुम बीना हो मैं हूँ तार
रोक सको तो रोक लो अपनी,
पायल की झंकार
साज़ हो तुम...

१.
मेरे गीत को गीत न समझो,
प्यार की है सरगम,
मेरे राग के हर एक सुर पे,
घुँघरू बोले छम छम

प्रीत की लय पर झूम के नाचो,
अब न करो इनकार,
रोक सको तो रोक लो,
पायल की झंकार

साज़ हो तुम...


२.
प्रेम तराना रंग पे आया,
रूप ने ली अंगड़ाई,
ताल पे मन की झांझर झनकी,
पतली कमर बलखायी

सुध-बुध खो कर बेसुध होकर,
नाच उठी गुलनार,
रोक सको तो रोक लो अपनी,
पायल की झंकार

साज़ हो तुम...


३.
तन मन झूमे गगन तो चूमे,
प्रीत हुई मतवाली,
आज मिला जीवन से जीवन,
प्यार ने मंजिल पायी.

दिल की बाज़ी जीत के मैंने,
जीत लिया संसार,
रोक सको तो रोक लो अपनी,
पायल की झंकार

साज़ हो तुम...

Rang Aur Noor Ki

Movie: Gazal
Year: 1964
Singer: Mohd. Rafi
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Music: Madan Mohan


रंग और नूर की बारात किसे पेश करूँ
ये मुरादों की हसीं रात किसे पेश करूँ.

१.
मैंने जज़्बात निभाये हैं उसूलों की जगह,
अपने अरमान पिरो लाया हूँ फूलों की जगह,
तेरे सेहरे की ये सौगात किसे पेश करूँ.


२.
ये मेरे शेर मेरे आख़री नज़राने हैं,
मैं उन अपनों में हूँ जो आज से बेगाने हैं,
बे-ताल्लुक सी मुलाक़ात किसे पेश करूँ.


३.
सुर्ख जोड़े की तब-ओ-ताब मुबारक हो तुझे,
तेरी आँखों का नया ख़्वाब मुबारक हो तुझे,
मैं ये ख्वाहिश ये ख़यालात किसे पेश करूँ.


४.
कौन कहता है कि चाहत पे सभी का हक़ है,
तू जिसे चाहे तेरा प्यार उसी का हक़ है,
मुझसे कह दे मैं तेरा हाथ किसे पेश करूँ.

Nain Lad Jai Hain

Movie: Ganga Jamuna
Music Director: Naushad
Singer: Mohd. Rafi


लागा गोरी गुजरिया से
नेहा हमार

हुई गवा सारा चौपट मोरा
रोजगार

ओ.....

नैन लड़ जई है तो मनवा मा कसक होईबे करी
प्रेम का छुटि है पटाखा तो धमक होइबे करी
नैन लड़ जई है तो मनवा मा कसक होइबे करी

रूप को मन मा बसईबा तो बुरा का हुई है
तोहू से प्रीत लगईबा ...
तोहू से प्रीत लगईबा तो बुरा का हुई है
प्रेम की नगरी मा कुछ हमारा भी हक़ हुईबे करी
प्रेम की नगरी मा कुछ हमारा भी हक़ हुईबे करी
नैन लड़ जई है..

हुई गवा मन मा मोरी तिरछी नजर का हल्ला
हुई गवा मन मा मोरी तिरछी नजर का हल्ला
गोरी को देखे बिना...
गोरी को देखे बिना निंदिया न आवै हमका
फाँस लगी है तो करजवा मा खटक हुईबे करी
फँस लगी है करजवा मा खटक हुइबे करी
नैन लड़ जई हैं...

थैक थैक थै थै, थै
धा के तिनक धिन, ता के तिनक धिन,
धा के तिनक धिन,  धा के तिनक धिन,
धा

आँख मिल गयी हैं सजनिया से तो नाचन लगी हैं
आँख मिल गयी हैं सजनिया से तो नाचन लगी हैं
प्यार की मीठी गजल
प्यार की मीठी गजल मनवा भी गावन लगी हैं
झांझ बजी है तो कमरिया मा लचक हुइबे करी
झांझ बजी है तो कमरिया मा लचक हुइबे करी
नैन लड़ जई हैं..

नैना जब लड़ी हैं तो भैया मन में कसक हुइबे करी
अरे नैन जब लड़ी हैं तो भैया मन में कसक हुइबे करी
थैक थैक था था

होय होय होय 

मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के 
कैसा जादू डार के रे कैसा टोना मार के
मन ले गयी रे धोबनिया रामा कैसा जादू डार के

ओ ओ .... ओ  ओ  ओ