Showing posts with label Aadmi. Show all posts
Showing posts with label Aadmi. Show all posts

Tuesday, July 19, 2011

Aaj Purani Raahon Se

Movie: Aadmi
Music Director: Naushad
Lyrics: Shakeel Badayuni
Singer: Mohd. Rafi

ओ ...
आज पुरानी राहों से कोई मुझे आवाज़ न दे  - (2)
दर्द में डूबे गीत न दे ग़म का सिसकता साज़ न दे

१.
बीते दिनों की याद थी जिनमें मैं वो तराने भूल चुका
आज नयी मंजिल है मेरी कल के ठिकाने भूल चुका
न वो दिल न वो सनम 
न वो दीन धरम
अब दूर हूँ सारे गुनाहों से
आज पुरानी ...

२.
टूट चुके सब प्यार के बंधन आज कोई ज़ंजीर नहीं
शीशा-ए-दिल में अरमानों की आज कोई तसवीर नहीं
अब शाद हूँ मैं
आज़ाद हूँ मैं
कुछ काम नहीं है आहों से
आज पुरानी ...

३.
जीवन बदला दुनिया बदली मन को अनोखा ज्ञान मिला
आज मुझे अपने ही दिल में एक नया इंसान मिला
पहुंचा हूँ वहां
नहीं दूर जहां
भगवान् भी मेरी निगाहों से
आज पुरानी ...