Showing posts with label Aarati. Show all posts
Showing posts with label Aarati. Show all posts

Tuesday, July 19, 2011

Ab Kya Misal Doon

Movie: Aarati
Music Director: Roshan
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Singer: Mohd. Rafi


अब क्या मिसाल दूं मैं तुम्हारे शबाब की
इंसान बन गयी है किरन माहताब की

१.
चेहरे में घुल गया है हसीं चांदनी का नूर
आँखों में है चमकती जवां रात का सुरूर
गर्दन है इक झुकी हुई डाली
डाली गुलाब की
अब क्या मिसाल दूं ...

२.
गेसूं खुले तो शाम के दिल से धुंआ उठे
छु ले कदम तो झुक के न फिर आसमां उठे
सौ बार झिलमिलाये शमा
शमा आफ़ताब की
अब क्या मिसाल दूं ...

३.
दीवार-ओ-दर का रंग ये आँचल ये पैरहन 
घर का मेरे चिराग है बूटा सा ये बदन
तस्वीर हो तुम्हीं मेरे जन्नत के
जन्नत के ख्वाब की
अब क्या मिसाल दूं ...