Showing posts with label Baharein Phir Bhi Aayengi. Show all posts
Showing posts with label Baharein Phir Bhi Aayengi. Show all posts

Wednesday, July 20, 2011

Aapke Haseen Rukh

Movie: Baharein Phir Bhi Aayengi
Music Director: O. P. Nayyar
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Singer: Mohd. Rafi


आपके हसीन रुख पे आज नया नूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या कसूर है|
आपकी निगाह ने कहा तो कुछ ज़रूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या कसूर है|

१.
खुली लटों की छाँव में खिला खिला जो रूप है
घटा से जैसे छन रही सुबह सुबह की धुप है
जिधर नज़र मुड़ी - (2)
जिधर नज़र मुड़ी उधर सुरूर ही सुरूर है
मेरा दिल ...

२.
झुकी झुकी निगाह में भी हैं बला की शोखियाँ
दबी दबी हँसी में भी तड़प रही हैं बिजलियाँ
शबाब आपका - (2)
शबाब आपका नशे में खुद ही चूर चूर है
मेरा दिल ...

३.
जहां जहां पड़े कदम वहां फ़िज़ा बदल गयी
के जैसे सर-ब-सर बहार आप ही में ढल गयी
किसी में ये कशिश - (2)
किसी में ये कशिश कहाँ जो आप में हुज़ूर है
मेरा दिल ...