Showing posts with label O P Nayyar. Show all posts
Showing posts with label O P Nayyar. Show all posts

Wednesday, July 20, 2011

Aapke Haseen Rukh

Movie: Baharein Phir Bhi Aayengi
Music Director: O. P. Nayyar
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Singer: Mohd. Rafi


आपके हसीन रुख पे आज नया नूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या कसूर है|
आपकी निगाह ने कहा तो कुछ ज़रूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या कसूर है|

१.
खुली लटों की छाँव में खिला खिला जो रूप है
घटा से जैसे छन रही सुबह सुबह की धुप है
जिधर नज़र मुड़ी - (2)
जिधर नज़र मुड़ी उधर सुरूर ही सुरूर है
मेरा दिल ...

२.
झुकी झुकी निगाह में भी हैं बला की शोखियाँ
दबी दबी हँसी में भी तड़प रही हैं बिजलियाँ
शबाब आपका - (2)
शबाब आपका नशे में खुद ही चूर चूर है
मेरा दिल ...

३.
जहां जहां पड़े कदम वहां फ़िज़ा बदल गयी
के जैसे सर-ब-सर बहार आप ही में ढल गयी
किसी में ये कशिश - (2)
किसी में ये कशिश कहाँ जो आप में हुज़ूर है
मेरा दिल ...

Tuesday, July 19, 2011

Tum Jo Hue Mere Humsafar

Movie: 12 O'Clock
Music Director: O. P. Nayyar
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Singer: Mohd. Rafi, Geeta Dutt

रफ़ी:
तुम जो हुए मेरे हमसफ़र रस्ते बदल गए
लाखों दिये मेरे प्यार की राहों में जल गए

१.
गीता:
क्या मंजिलें क्या कारवां
बाहों में तेरी है सारा जहां
रफ़ी:
आ जानेजां चल दे वहाँ
मिलते जहां है ज़मीं आसमां
गीता:
मंजिल से भी कहीं दूर हम आज निकल गए
लाखों दिये मेरे प्यार की राहों में जल गए

२.
रफ़ी:
आया मज़ा लाया नशा
तेरे लबों की बहारों का रंग
गीता:
मौसम जवाँ साथी हसीं
उसपे नज़र के इशारों का रंग
रफ़ी:
जितने भी रंग थे अब तेरी आँखों में ढल गए
लाखों दिये मेरे प्यार की राहों में जल गए

रफ़ी/गीता:
तुम जो हुए मेरे हमसफ़र रस्ते बदल गए
लाखों दिये मेरे प्यार की राहों में जल गए

Jaane Kahaan Mera Jigar Gaya Ji

Movie: Mr. & Mrs. 55
Music Director: O. P. Nayyar
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Singer: Mohd. Rafi, Geeta Dutt



रफ़ी: 
जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी
अभी अभी यहीं था किधर गया जी

गीता:
किसी की अदाओं पे मर गया जी
बड़ी बड़ी अंखियों से डर गया जी

१.
रफ़ी: 
कहीं मारे डर के चूहा तो नहीं हो गया
कोने कोने देखा ना जाने कहाँ खो गया

गीता:
यहाँ उसे लाये काहे को बिना काम रे
जल्दी जल्दी ढूंढो कि होने लगी शाम रे

रफ़ी: 
अरे जाने कहाँ मेरा  ...

२.
रफ़ी: 
कोई उल्फत की नज़र ज़रा फेर दे
ले ले दो चार आने जिगर मेरा फेर दे

गीता:
ऐसे नहीं चोरी खुलेगी तकरार से
चलो चलो थाने बताये जमादार से

रफ़ी: 
अरे जाने कहाँ मेरा  ...

३.
रफ़ी: 
सच्ची सच्ची कह दो दिखाओ नहीं चाल रे
तूने तो नहीं है चुराया मेरा माल रे

गीता:
बातें है नज़र की नज़र से समझाउंगी
पहले पड़ो पैयां तो फिर बतालाउंगी

रफ़ी: 
अरे जाने कहाँ मेरा  ...