Showing posts with label Mere Humdum Mere Dost. Show all posts
Showing posts with label Mere Humdum Mere Dost. Show all posts

Friday, February 3, 2012

Hui Shaam Unka Khayal Aa Gaya

Movie: Mere Humdum Mere Dost
Year: 1968
Music Director: Lakshmikant-Pyarelal
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Singer: Mohd. Rafi

हुई शाम उनका ख़याल आ गया

हुई शाम उनका ख़याल आ गया
वही ज़िन्दगी का सवाल आ गया
वही ज़िन्दगी का सवाल आ गया
हुई शाम उनका ख़याल आ गया
हुई शाम उनका ख़याल आ गया

१.
अभी तक तो होठों पे था
तबस्सुम का इक सिलसिला
बहुत शादमां थे हम उनको भुलाकर
अचानक ये क्या हो गया
के चेहरे पे रंग-ए-मलाल आ गया
के चेहरे पे रंग-ए-मलाल आ गया
हुई शाम उनका ख़याल आ गया
हुई शाम उनका ख़याल आ गया

२.
हमें तो यही था ग़ुरूर
ग़म-ए-यार है हमसे दूर
वही ग़म जिसे हमने किस किस जतन से
निकाला था इस दिल से दूर
वो चलकर क़यामत की चाल आ गया
वो चलकर क़यामत की चाल आ गया
हुई शाम उनका ख़याल आ गया
वही ज़िन्दगी का सवाल आ गया
हुई शाम उनका ख़याल आ गया
हुई शाम उनका ख़याल आ गया