Monday, July 25, 2011

Dil Deke Dekho

Movie: Dil Deke Dekho
Music Director: Usha Khanna
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Singer: Mohd. Rafi


दिल देके देखो दिल देके देखो दिल देके देखो जी
दिल लेने वालों दिल देना सीखो जी
दिल लेने वालों दिल देना सीखो जी

१.
{ पूछो पूछो पूछो परवाने से ज़रा
धीरे धीरे जलने में कैसा है मज़ा } ... (2)
ओ हो हो तुम भी दिल देके जल जाना सीखो जी
आ हा हा तुम भी दिल देके जल जाना सीखो जी

दिल देके देखो ...

२.
{ समझो समझो समझो देवाने की जुबां
प्यार जो न होता न होता ये जहां } ... (2)
ओ हो हो तुम भी दिल देके ये गाना सीखो जी
आ हा हा तुम भी दिल देके ये गाना सीखो जी

दिल देके देखो ...

Kamal Vahini Vishnu Priya

Album: Bhaj Mann Hari Ka Naam
Lyrics: Ajit Sinha
Singer: Jyotiraman Iyer

कमल वाहिनी विष्णु प्रिया
धनद्रव्यदायिनी विश्व प्रिया
जन जन की हो भाग्य विधाता
शक्ति दायिनी नीति प्रिया

१.
देवी शीर्ष पर स्वर्ण मुकुट है
बिंदिया माथे की शोभा
रंग रूप आकर्षण अद्भुत
परम सुंदरी प्रेम प्रिया

२.
एक हाथ में शंख सुशोभित
एक हाथ में पद्म प्रवाल
स्वस्तिक सोहे एक हाथ में
एक हाथ में दान दिया

३.
तुम्हीं शाम की सुन्दर राधा
तुम्ही राम की रूप सिया
रिद्धि सिद्धि की उसे प्रदाता
जिसने तेरा मान किया

४.
भक्ति भजन करने वालों को
ज्ञान और आनंद दिया
हर्ष और आनंद मिला जब
बंदन हो कर बद्ध किया

Mohabbat Zinda Rehti Hai

Movie: Changez Khan
Music Director: Hansraj Behl
Lyrics: Prem Dhawan
Singer: Mohd. Rafi


खोल आँखें अपने ख्वाब-ए-नाज़ से
जाग मेरी प्यार की आवाज़ से
ज़िन्दगी बेताब है तेरे लिए
आ गले लग जा उसी अंदाज़ से

मोहब्बत जिंदा रहती है मोहब्बत मर नहीं सकती
अजी इंसान क्या ये तो खुदा से डर नहीं सकती

१.
ये कह दो मौत से जाकर के एक दीवाना कहता है
ये कह दो ...
के एक दीवाना कहता है
कोई दीवाना कहता है
मेरी रूह-ए-मोहब्बत मुझसे पहले मर नहीं सकती
अजी इंसान क्या ये तो खुदा से डर नहीं सकती

२.
चली आ ओ मेरी जान-ए-तमन्ना दिल की महफ़िल में
चली आ ... चली आ ... चली आ ...
चली आ दिल की महफ़िल में
मेरी जां दिल की महफ़िल में
तू मुझसे दूर हो उल्फत गवारा कर नहीं सकती
अजी इंसान क्या ये तो खुदा से डर नहीं सकती

चली आ ... चली आ ...
चली आ ... चली आ ... चली आ ...

Mujhe Tumse Mohabbat Hai

Movie: Bachpan
Music Director: Sardar Malik
Lyrics: Hasrat Jaipuri
Singer: Mohd. Rafi


मुझे तुमसे मोहब्बत है मगर मैं कह नहीं सकता
मगर मैं क्या करून बोले बिना भी रह नहीं सकता

१.
मेरे ख्वाबों की शहज़ादी जहां तुम मुस्कुराती हो
बहारें क्या खिज़ा में भी हजारों गुल खिलाती हो
तुम्हें जिसने भी देखा है जुदाई सह नहीं सकता

मुझे तुमसे मोहब्बत है ...

२.
ज़माना लाख बदल बन के छा जाये निगाहों पर
मोहब्बत का उजाला फैलता जाएगा राहों पर
मोहब्बत चाँद ऐसा है कभी जो गह नहीं सकता

मुझे तुमसे मोहब्बत है ...

Ek Haseen Shaam Ko

Movie: Dulhan Ek Raat Ki
Music Director: Madan Mohan
Lyrics: Raja Mehndi Ali Khan
Singer: Mohd. Rafi


एक हसीं शाम को 
दिल मेरा खो गया
पहले अपना हुआ करता था 
अब किसी का हो गया

१.
मुद्दतों से आरज़ू थी
ज़िन्दगी में कोई आये
सूनी सूनी ज़िन्दगी में
कोई शम्मा झिलमिलाये
वो जो आये तो रोशन ज़माना हो गया

एक हसीं ...

२.
मेरे दिल के कारवां को
ले चला है आज कोई
शबनमी सी जिसकी आँखें
थोड़ी जागी थोड़ी सोयी
उनको देखा तो मौसम सुहाना हो गया

एक हसीं ...

३.
सोचता हूँ अब सुना दूं
क्या नज़र का फैसला है
मेरे दिल ने एक साथी
ज़िन्दगी का चुन लिया है
जिसके कदमों पे दिल का ठिकाना हो गया

एक हसीं शाम को ...

Wednesday, July 20, 2011

Aapke Haseen Rukh

Movie: Baharein Phir Bhi Aayengi
Music Director: O. P. Nayyar
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Singer: Mohd. Rafi


आपके हसीन रुख पे आज नया नूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या कसूर है|
आपकी निगाह ने कहा तो कुछ ज़रूर है
मेरा दिल मचल गया तो मेरा क्या कसूर है|

१.
खुली लटों की छाँव में खिला खिला जो रूप है
घटा से जैसे छन रही सुबह सुबह की धुप है
जिधर नज़र मुड़ी - (2)
जिधर नज़र मुड़ी उधर सुरूर ही सुरूर है
मेरा दिल ...

२.
झुकी झुकी निगाह में भी हैं बला की शोखियाँ
दबी दबी हँसी में भी तड़प रही हैं बिजलियाँ
शबाब आपका - (2)
शबाब आपका नशे में खुद ही चूर चूर है
मेरा दिल ...

३.
जहां जहां पड़े कदम वहां फ़िज़ा बदल गयी
के जैसे सर-ब-सर बहार आप ही में ढल गयी
किसी में ये कशिश - (2)
किसी में ये कशिश कहाँ जो आप में हुज़ूर है
मेरा दिल ...

Chahunga Main Tujhe

Movie: Dosti
Music Director: Lakshmikant-Pyarelal
Lyrics: Anand Bakshi
Singer: Mohd. Rafi


(चाहूँगा मैं तुझे सांझ सवेरे
फिर भी कभी अब नाम को तेरे ) - 2
आवाज़ मैं न दूंगा
आवाज़ मैं न दूंगा

१.
देख मुझे सब है पता
सुनता है तू मन कि सदा
मितवा ...
मेरे यार तुझको बार बार
आवाज़ मैं न दूंगा
आवाज़ मैं न दूंगा
चाहूँगा मैं तुझे ...

२.
दर्द भी तू चैन भी तू
दरस भी तू नैन भी तू
मितवा ...
मेरे यार तुझको बार बार
आवाज़ मैं न दूंगा
आवाज़ मैं न दूंगा

चाहूँगा मैं तुझे सांझ सवेरे
फिर भी कभी अब नाम को तेरे
आवाज़ मैं न दूंगा
आवाज़ मैं न दूंगा
आवाज़ मैं न दूंगा
आवाज़ मैं न दूंगा